
Ramayana Trailer के विवाद के बीच Rakul Preet Singh ने बताई शूर्पणखा बनने की असली वजह
फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही है
Ramayana Trailer: नितेश तिवारी निर्देशित रामायण की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है. एक इसका बजट इसे ट्रेंड में ला रहा है, दूसरा इसका रायमण को दर्शाने का अंदाज भी सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे चुका है. इस 4000 करोड़ी फिल्म में भव्यता तो दिखाई दे रही है, लेकिन यह तथ्यों से कितनी जुड़ी हुई है, भावनाओं को कितना छू सकती है, इसे लेकर विवाद है.
इस रामायण में सिर्फ राम और सीता को जिस तरह से दिखाया गया है, इस पर विवाद नही है. लोगों की प्रतिक्रिया से पता चल रहा है कि राक्षसी शूर्पणखा का भी ट्रेलर में जैसा वर्णन किया गया है, उससे सब खुश नहीं है.
क्यों शूर्पणखा बनने के लिए तैयार हुईं रकुल प्रीत?
शूर्पणखा का किरदार हमारे पौराणिक ग्रंथों में एक राक्षस की बहन का है, जो खुद एक राक्षसी थी. वाल्मीकि रामायण में उसका जिक्र एक मायावी राक्षसी का था, जो रूप बदल सकती थी. अब रकुल प्रीत सिंह ने सामने से बताया कि वो क्यों रावण की राक्षसी बहन बनने के लिए तैयार हुईं. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसका खुलासा किया था.
X पर एक फैन ने रकुल के लिए लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने उनके शूर्पणखा बनने की जमकर तारीफ की थी. इसी पर उन्होंने जवाब देते हुए लिखा- इस खूबसूरत लेटर के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैंने शूर्पणखा का किरदार इसलिए चुना, क्योंकि जैसा आपने कहा कि उसका किरदार बेहद गहरा और कई पहलुओं वाला है.
Thank you for this beautiful letter. ❤️
What made me say yes to Surpanakha was exactly what you mentioned – her complexity. History often remembers her for one moment, but there is so much more to her story. As an actor, roles that challenge perception are the most exciting. I… https://t.co/1wFWmfwNNd— Rakul Singh (@Rakulpreet) August 3, 2026
‘इतिहास में अक्सर उसे सिर्फ एक घटना की वजह से याद किया जाता है, लेकिन उसकी कहानी इससे कहीं ज्यादा बड़ी है. एक कलाकार के तौर पर ऐसे किरदार निभाना सबसे ज्यादा रोमांचक होता है, जो लोगों की सोच बदलने का मौका दें. मुझे उम्मीद है कि जब रामायण रिलीज होगी, तो ऑडियंस शूर्पणखा के किरदार को खुले मन से देखेंगे और समझेंगे.’
ये भी पढ़े-Thalapathy Vijay और तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन
कब आएगी रामायण?
फिल्म रामायण दो पार्ट्स में आने वाली है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा. इसमें साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण तो सनी देओल हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे. इसे DNEG वाले नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं.
ये भी पढ़े- Ramayana: ‘रिलीज से पहले हमें दिखाएं फिल्म…’, ‘रामायण’ मेकर्स को रामलीला महासंघ का अल्टीमेटम





