Pankaj Udhas: गजल गायक पंकज उधास का निधन, 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई. मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गायक पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली । पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थे।  
 पंकज उधास के पीआर ने बताया कि सिंगर का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।  

पंकज उधास के निधन से सेलेब्स दुखी हैं। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन सदमे में हैं। उनके मुताबिक, पंकज का जाना म्यूजित जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया और कहा कि, इसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।

बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कल मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि, पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

सोनू निगम ने जताया दुख

पंकज उधास के निधन से फैंस समेत सेलेब्स दुखी हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने भी शोक जताया है। उन्होनें कहा, पंकज का जाना म्यूजित जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। सोनू निगम ने भी पंकज उधास के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Back to top button