Forbes Richest List 2024: दुनिया की पहली अरबपति सिंगर बनीं टेलर स्विफ्ट, फोर्ब्स लिस्ट में बनाई जगह

Taylor Swift in Forbes billionaires list: अमेरिकन पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल सिंगर अब अरबपति बन चुकी हैं और उनका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हो गया है। अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने 1.1 बिलियन डॉलर नेट वर्थ के साथ पहली बार फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की लिस्ट में एंट्री ली हैं।

Image credit-social media platform

अमेरिकन पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) अपनी जादुई आवाज के साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बहुत बड़े सॉन्ग राइटिंग कैटलॉग के अलावा टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) ने इतिहास में पहला अरब डॉलर का टूर भी आयोजित किया है। इस एराज टूर ने न केवल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित किया है, बल्कि फैन्स को भी खूब खुश किया। मेगास्टार का दर्जा हासिल करने के बाद टेलर स्विफ्ट ने अमीरों की सूची में स्थान हासिल किया है।तो वही अब सिंगर के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आरही है। अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने पहली बार फोर्ब्स वर्ल्ड की अरबपतियों की लिस्ट में एंट्री ली हैं।

ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एल्बम अवॉर्ड जीतने वाली पहली परफॉर्मर
टेलर स्विफ्ट का नाम यूं तो हर वक्त ही लाइमलाइट में बना रहता है लेकिन टेलर स्विफ्ट ने इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स में खूब सुर्खियां बटोरीं और चार बार साल का बेस्ट एल्बम अवॉर्ड जीतने वाली पहली परफॉर्मर बन गईं। उनका एल्बम ‘1989 (टेलर वर्जन)’ पिछले साल का सबसे अधिक बिकने वाला विनाइल एलपी भी था।   

टेलर की उपस्थिति से NFL देखने वालों की संख्या में भारी इजाफा
टेलर स्विफ्ट की सफलता संगीत से परे फैली हुई है. यहां तक ​​कि अपने प्रेमी ट्रैविस केल्से का सपोर्ट करने के लिए वह अमेरिकी फुटबॉल गेम्स में भी गई थी, जिसकी वजह से NFL देखने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ था. टेलर स्विफ्ट के पास एक शानदार रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है, जिसमें न्यूयॉर्क, बेवर्ली हिल्स, नैशविले और रोड आइलैंड में एक बीच हवेली शामिल हैं

फोर्ब्स लिस्ट में 200 भारतीयों ने बनाई अपनी जगह

वहीं बात करें इस साल जारी होने वाली फोर्ब्स लिस्ट की तो इसमें 200 भारतीयों के नाम शामिल है। जबकि पिछले साल इसमें सिर्फ 167 इंडियन थे। लेकिन इस लिस्ट में मुकेश अंबानी इकलौते ऐसे हैं जिनका नाम दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल है। मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 116 बिलियन डॉलर के आसपास है। वहीं गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर बने हैं। उनका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं. उनकी नेट वर्थ 84 बिलियन डॉलर है।

फोर्ब्स बिलिनियर सेलेब्स की लिस्ट 2024

सिनेप्रेमियों की फोर्ब्स की घोषणा का इंतजार बड़ी ही बेसब्री रहता है। ताजा सूची में फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे रईस 14 सेलेब्स के नामों को शामिल रखा है, जो अरबपति हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं। 

   रैंक       सेलेब्स      नेटवर्थ
   1     जॉर्ज लुकास      5.5 बिलियन
   2    स्टीफन स्पेलबर्ग      4.8 बिलियन
   3    माइकल जॉर्डन      3.2 बिलियन
   4     ओपराह विन्फ्री      2.8 बिलियन
   5       जे-जी      2.5 बिलियन
   6     किम कर्दाशियन      1.7 बिलियन
   7       पीटर जैक्सन      1.5 बिलियन
   8       टेलर पैरी      1.4 बिलियन
   9       रिहाना      1.4 बिलियन
  10       टाइगर वुड्स      1.3 बिलियन
  11       लेबॉर्न जेम्स      1.2 बिलियन
  12       मैजिक जॉनसन      1.2 बिलियन
  13       डिक बोल्फ      1.2 बिलियन
  14       टेलर स्विफ्ट      1.1 बिलियन

Back to top button