
UP News: अबॉर्शन की दवा खाने से लड़की की मौत; रिश्तेदार से अवैध संबंध बनी वजह…
Noida Crime News: यूपी के नोएडा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 18 साल की लड़की की गर्भपात कराने की दवा खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जानिए पूरा मामला।
Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर-45 की गलियों से ऐसी कहानी सामने आई है जिसने खून के रिश्तों को भी शर्मिंदा होने पर मजबूर कर दिया है। 18 साल की लड़की को क्या पता था कि उसके जीवन की डोर उसका चचेरा भाई ही घटिया हरकत कर काट देगा। यह कहानी शुरू होती है उन शारीरिक संबंधों से जो लड़की और उसके चचेरे भाई के बीच बने थे। इसके बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई। हकीकत को दुनिया से छिपाने की जल्दबाजी में आरोपी भाई ने लड़की को गर्भपात की दवा खिला दी।
चचेरे भाई से प्रेग्नेंट हुई लड़की…
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका सगा भतीजा है। दोनों के बीच कुछ समय से अवैध संबंध थे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोपी ने इस बात को छिपाने के लिए गर्भपात का फैसला लिया और खुद दवा लाकर युवती को दे दी। पिता के अनुसार, आरोपी ने युवती को धोखे में रखा और परिवार को इसकी भनक नहीं लगने दी। जब युवती की हालत बिगड़ी, तब जाकर परिवार को सच्चाई पता चली। डॉक्टरों ने जांच में पुष्टि की कि मौत का कारण गर्भपात की दवा है। इस घटना ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।
ये भी पढ़े- Ring Road पर मोटरसाइकिल-ट्रक टक्कर… युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
गर्भपात की दवा खाने से लड़की की मौत
युवती की मौत के बाद उसके परिजनों ने सेक्टर 39 थाने में आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सभी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, जिसमें मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान शामिल है।
ये भी पढ़े- UP News: बॉयफ्रेंड पर कमेंट से आगबबूला हुई प्रेमिका; बेल्ट से कर दी पिटाई लड़की…
बेटी की मौत के बाद पिता ने सेक्टर-39 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन FIR दर्ज की और आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फिलहाल, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.





