
Sex Game के नाम पर गर्लफ्रेंड को देह व्यापार में धकेला, पूर्व बैंक मैनेजर दोषी करार…
French Banker Jailed For Rape: फ्रांस में एक पूर्व बैंक मैनेजर को अपनी गर्लफ्रेंड का वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण करने के मामले में अदालत ने 25 साल जेल की सजा सुनाई है। आरोपी पर महिला को हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और जबरन कई पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप था।
इस मामले ने पूरे फ्रांस को झकझोर दिया है और महिलाओं की सुरक्षा तथा जबरन यौन शोषण को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
सेक्स गेम के बहाने बनाया शिकार
42 वर्षीय पीड़िता लेटेसिया आर ने अदालत में बताया कि 51 वर्षीय पूर्व बैंककर्मी गिलौम बुची ने शुरुआत में “सेक्स गेम” और “ओपन रिलेशनशिप” का बहाना बनाकर उन्हें अपने प्रभाव में लिया।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी धीरे-धीरे उन्हें मानसिक रूप से नियंत्रित करने लगा और फिर उन्हें देह व्यापार जैसी स्थिति में धकेल दिया। महिला ने कहा कि आरोपी उन्हें अपने दोस्तों, सहकर्मियों और अजनबियों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।
“487 लोगों के बाद गिनती छोड़ दी”
कोर्ट में दिए गए बयान में लेटेसिया ने कहा कि वह इतने लोगों से मिलने को मजबूर हुईं कि एक समय बाद उन्होंने गिनती करना ही छोड़ दिया।
उन्होंने अदालत में कहा,
“मैंने 487 पुरुषों के बाद गिनती करना बंद कर दिया था। इनमें कुछ लोग ऐसे थे जिनसे मुझे कई बार मिलना पड़ा।”
पीड़िता के इस बयान के बाद अदालत कक्ष में मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

ग्राहकों की सूची तक बनवाता था आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला से कथित ग्राहकों की सूची भी तैयार करवाता था। वह महिला की गतिविधियों पर लगातार नजर रखता था और विरोध करने पर हिंसा तथा मानसिक प्रताड़ना देता था।
अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी ने वर्षों तक डर और दबाव का माहौल बनाकर पीड़िता को अपने नियंत्रण में रखा।
यह भी पढ़ें…
Iran America Conflict: पश्चिम एशिया में फिर युद्ध जैसे हालात, संघर्षविराम पर संकट…
चार घंटे चली सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
इस मामले में अदालत में चार घंटे से ज्यादा समय तक बहस चली। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी गिलौम बुची को दोषी करार देते हुए 25 साल की सजा सुनाई।
फैसला सुनते ही पीड़िता भावुक होकर रो पड़ीं, जबकि आरोपी बिना किसी भाव के अदालत में खड़ा रहा।
यह भी पढ़ें…
POK में चीन-पाक परियोजनाओं पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं…
महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने फ्रांस में महिलाओं की सुरक्षा, मानसिक शोषण और जबरन यौन संबंधों जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
महिला अधिकार संगठनों ने इस फैसले को पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
यह भी पढ़ें…





