लगातार तीसरे दिन सोना व चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

वैश्विक संकेतों के कारण गिर रहा है सोना व चांदी का रेट

नई दिल्ली। वैश्विक संकेतों के कारण आज भारत में सोने और चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई।

एमसीएक्स पर सोना वायदा आज 0.43 फीसदी गिरकर 50,546 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

यह लगातार तीसरा दिन है जब इसमें गिरावट आई है। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.6 फीसदी घटकर 62,875 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

वैश्विक बाजारों में भी कम हुई सोने की दर

दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बावजूद वैश्विक बाजारों में आज सोने की दर कम हुई।

सोना 0.2 फीसदी फिसलकर 1,876.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 24.47 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि प्लैटिनम 925.60 डॉलर पर स्थिर था।

कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा है कि मिश्रित कारकों ने सोने को एक सीमा में बांध रखा है और यह प्रवृत्ति निकट अवधि में जारी रह सकती है।

सोने की कीमत कोरोना वायरस के टीके की प्रगति के संकेत है। अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है। 

विश्लेषकों का कहना है कि मॉडर्ना इंक की वैक्सीन की घोषणा के बाद सोने की कीमतों पर असर पड़ा है क्योंकि वर्तमान में बिगड़ती वायरस की स्थिति चुनौतियों से भरी है। जिसकी वजह से अधिकारियों को सख्त प्रतिबंध लगाने पड़े और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई।

अमेरिकी प्रोत्साहन की उम्मीद ने भी सोने को निचले स्तर पर समर्थन किया। डॉलर इंडेक्स 92.450 के स्तर पर पहुंच गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, ‘मिश्रित मिश्रित कारकों के बावजूद सोने में गिरावट बनी रह सकती है।’

सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत

भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था।

चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

Back to top button