UP Police Vacancy: न्यू ईयर पर खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, कांस्टेबल के पदों पर भर्ती शुरू

UPPRPB Constable Vacancy: युवाओं के लिए यूपी पुलिस ने सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यूपी पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी।

UPPRPB Constable Vacancy: नए साल में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर नई भर्ती का नोटिस जारी किया है। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 के अंतर्गत कुल 32679 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के one time registration (OTR) प्रणाली में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

आवेदन करने से पहले करना होगा ओटीआर

बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, जोकि अब समाप्त हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर करना होगा, जोकि upprpb.in पोर्टल पर करना होगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल क्वालिफिकेशन

वहीं यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित होगी।

पद का नाम श्रेणी पदों की संख्या
आरक्षी नागरिक पुलिस पुरुष / महिला 10,469
आरक्षी पीएसी / सशस्त्र पुलिस पुरुष 15,131
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल पुरुष 1,341
महिला बटालियन महिला 2,282
आरक्षी घुड़सवार पुलिस पुरुष 71
जेल वार्डर पुरुष 3,279
जेल वार्डर महिला 106
कुल पद 32,679

बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, जोकि अब समाप्त हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर करना होगा, जोकि upprpb.in पोर्टल पर करना होगा।

Back to top button