Gujarat ATS ने Jaish-e-Mohammed का आतंकवादी गिरफ्तार, Rifle और 20 जिंदा कारतूस बरामद

Jaish-e-Mohammed  ATS  Vadodara:  वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े Gujarat  ATS को एक बड़ी सफलता मिली है। एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गुजरात एटीएस अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा ऑपरेशन अभी चल रहा है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी, जिसके असम से आने की बात कही जा रही है, उसको वडोदरा में एक बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस बात का पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह राइफल कहां से आई थी और इसे किसे सौंपा जाना था।

Back to top button