
इजरायल को मिली बड़ी सफलता, हमले में मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया
Ismail Haniye Death: फिलिस्तीन में सक्रिय उग्रवादी संगठन हमास का सुप्रीम कमांडर इस्माइल हानिये मारा गया है। फ़िलिस्तीनी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की है।
हमास चीफ इस्माइल हानिया (Ismail Haniye Death) की ईरान में हुए एक हमले में मौत हो गई। हानिया ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण में शामिल होने तेहरान पहुंचे थे. तेहरान में हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। हालांकि, ईरान की मीडिया इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ बता रही है। उसे ईरान में ही मंगलवार को उस वक्त मार गिराया गया, जब वह ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ समारोह में जा रहा था।
कौन थे इस्माइल हानिया?
इस्माइल हानिया (Ismail Haniye)हमास के मौजूदा चीफ थे। जिन्हें 6 मई 2017 को हमास ने खालिद मशाल की जगह अपना प्रमुख चुना था। हानिया की पैदाइश गाज़ा एक शरणार्थी शिविर में हुई थी। हानिया ने गाजा के अल-अजहर संस्थान में शिक्षा प्राप्त की और गाजा के इस्लामिक विश्वविद्यालय से अरबी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। जब वह 1983 में विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे तभी वह इस्लामिक स्टूडेंट ब्लॉक में शामिल हो गए।
ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद 1987 में जब इजरायली कब्जे के खिलाफ पहला फिलिस्तीनी जन-विद्रोह शुरू हुआ तभी हमास की स्थापना हुई और वह इस संगठन में शामिल हो गए।
वफ़ा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक फ़िलिस्तीनी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की है और इसे कायरतापूर्ण घटना बताया है। राष्ट्रपति ने फिलिस्तीन के लोगों से एकजुट होने, धैर्य रखने का अनुरोध किया है।




