हॉलीवुड फिल्म इरेडिकेटेड का डायरेक्शन करेंगे भारतीय निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह

भारतीय निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह

नई दिल्ली। हॉलीवुड प्रोड्यूसर नीलेश पटेल ने अपने आगामी फिल्म के लिए इंडियन फिल्म डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह को अनुबंधित किया है। भारतीय मूल के हॉलीवुड निर्माता नीलेश पटेल वर्तमान में लॉस वेगास में अपना प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। इससे पूर्व भी वे कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

नीलेश पटेल के मुताबिक भारतीय होने के नाते वे मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से अपना एक जुड़ा महसूस करते हैं, वही तकनीकी व कार्यकुशलता के सवाल पर भारतीय फिल्म जगत उन्हें निराश करता है। फिल्म इरेडिकेटेड के लिए वे काफी समय से एक निर्देशक की खोज में थे और उनकी खोज समाप्त हुई दुष्यंत प्रताप सिंह पर जाकर।

उन्होंने बताया कि दुष्यंत एक बेहद सुलझे हुए व अत्यंत मेहनती एवं कुशल निर्देशक हैं साथ ही साथ क्योंकि वह वैश्विक तौर पर निरंतर कार्य कर रहे हैं इसलिए वह इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी पहली पसंद थे। कोरोना काल के कारण कोई भी निश्चित शेड्यूल व संवाद नहीं हो पा रहा था। अब जाकर वे अपने इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को मूर्त रूप दे पाए हैं।

इरेडिकेटेड की स्क्रिप्ट भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी लेखक सलमान अफरोज ने लिखी है। उनके मुताबिक उन्हें पूरा विश्वास है दुष्यंत प्रताप सिंह फिल्म के साथ बेहतर न्याय करेंगे। नीलेश पटेल ने बताया इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में श्रीलंका में की जाएगी।

फिल्म में हॉलीवुड के नामचीन कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म की भाषा अंग्रेजी है व प्लान के मुताबिक फिल्म को मार्च 2022 में सारे विश्व में एक साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म हेतु हॉलीवुड के कलाकारों से निरंतर संवाद जारी है।

उम्मीद है कि सितंबर 2021 के प्रथम सप्ताह तक फिल्म की कास्टिंग पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया क्योंकि फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह बेहद तेजतर्रार निर्देशक इसलिए फिल्म का सारा शेड्यूल तय समय पर पूरा हो जाएगा।

Back to top button