
स्पेन में भयानक रेल हादसा… दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं, 46 लोगों की मौत
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत की खबर; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
Spain: यूरोपीय देश स्पेन से एक बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर के बाद भारी तबाही मचने की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 46 लोगों की मौत की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
टोलेडो के पास हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, यह रेल हादसा स्पेन के टोलेडो के पास हुआ। शुरुआती जानकारी में क्षेत्रीय सरकार ने कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, बाद में सामने आई रिपोर्ट्स में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46 बताए जाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्थिति को गंभीर बताया है और आशंका जताई है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन सेवाएं प्रभावित लोगों की मदद और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें…
मध्य पूर्व में नया कूटनीतिक दांव! हूतियों को 1 अरब डॉलर देने की खबर कितनी सच?
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने जताया दुख
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस दर्दनाक ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि वह परिवहन मंत्री और कैस्टिला-ला मांचा क्षेत्र के अध्यक्ष के लगातार संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं और संबंधित प्रशासनिक इकाइयां मिलकर पीड़ितों की मदद करने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने हादसे में प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना और समर्थन भी व्यक्त किया।
Consternado ante el grave accidente de trenes en Toledo. Permanezco en constante contacto con el ministro de Transportes, @oscar_puente_, y con el presidente de Castilla-La Mancha, @garciapage.
Los servicios de emergencia están trabajando sobre el terreno para atender a las personas afectadas y garantizar su seguridad, en coordinación con todas las administraciones implicadas.
Mi cariño, solidaridad y apoyo a todas las víctimas y sus familias.
— Pedro Sánchez (@sanchezcastejon) October 28, 2026
यह भी पढ़ें…
दो चाकू लेकर इजरायली दूतावास पहुंचा नाबालिग, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने किया ढेर
स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर फिर हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर इस साल दूसरी बार ट्रेनों की टक्कर की घटना सामने आई है। इस हादसे ने देश की रेल सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों और टक्कर से जुड़ी परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
फिलहाल, हादसे में हताहत लोगों की संख्या और दुर्घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। राहत एवं बचाव कार्य के आगे बढ़ने के साथ स्थिति की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…





