छत्तीसगढ़ ननि चुनाव परिणाम: कांग्रेस की एकतरफा जीत, भाजपा काफी पीछे

Chhattisgarh Urban Body Election Results

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। नगर पंचायतों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है, वहीं पांच नगर पालिकाओं में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। जामुल नगर पालिका में भाजपा को जीत मिली है।

सबसे रोचक परिणाम खैरागढ़ नगर पालिका का है। यहां कांग्रेस और भाजपा को 10-10 सीटें मिली हैं। अब यहां किसकी सरकार बनेगी यह बड़ा सवाल है।

नगर निगम रिसाली में भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर है।

भिलाई-चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के ज्यादा सीट आए हैं।

बीरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस आगे है।

रिसाली में भाजपा व कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 

महापौर रहीं चंद्रकांता की हार

भिलाई-चरोदा नगर निगम की महापौर रहीं चंद्रकांता मांडले चुनाव हार गई है।

भिलाई-चरोदा निगम में इस चुनाव से पहले भाजपा का कब्जा था, वह अब कांग्रेस की झोली में जाते दिख रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान भी इसी नगरीय निकाय में है।

वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हो गया है।

बस्तर संभाग में सभी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत

बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

नगर पंचायत के पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं।

भैरमगढ़ नगर पंचायत में भी 10 वार्डों में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है तो वहीं 5 वार्डों पर भाजपा को जीत मिली है।

सुकमा जिले के कोंटा नगरी निकाय में 15 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है

जबकि एक पर भाजपा आगे है।

कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत में भी 11 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

अन्य 4 वार्डों में भाजपा ने कब्जा जमाया है।

Back to top button