थमने लगी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 37,154 नए मरीज; 724 लोगों की मौत

corona patient died

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार थमने लगी है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है।

देश में बीते 24 घंटे में 37,154 नए मरीज मिले हैं और 724 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। इससे एक दिन पहले रविवार को 41,506 नए मरीज मिले और 895 की मौत हुई थी।

इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई है। वहीं अब तक संक्रमण से 4,08,764 लोगों की जान जा चुकी है।

देश में 4,50,899 एक्टिव केस

पिछले 24 घंटे में देश में 39,649 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर अपने घरों को लौट गए हैं। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,759 की कमी दर्ज की गई। देश में फिलहाल 4,50,899 सक्रिय केस हैं। 

टीकाकरण: अब तक 37.73 करोड़ वैक्सीन लगीं

कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में तेजी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 12,35,287 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,73,52,501 पहुंच गया है।

कोरोना: अब तक 43.23 करोड़ नमूनों की जांच हुई

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब थमने लगा है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए कोविड जांच की जा रही है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 14,32,343 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक  कुल 43,23,17,813 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है।

Back to top button