अगस्त महीने में कई ग्रहों का हो रहा राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा लाभ

राशि परिवर्तन

नई दिल्ली। अगस्त महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। माह के अंत तक कुछ ग्रहों का गोचर होगा। सूर्य ने आज 17 अगस्त 2021 को अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर लिया है। अब बुध अपनी राशि बदलेंगे।

बुध राशि परिवर्तन करते हुए सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर 26 अगस्त की सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा।

जानिए अगस्त महीने में ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलने से किन राशि वालों को होगा लाभ-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए 31 अगस्त तक का समय शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं।

2. मिथुन राशि- अगस्त का महीना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। महीने के अंत तक आपको शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफे के योग बनेंगे।

3.तुला राशि- आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। भाग्योदय होने की उम्मीद है। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।

4. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को अगस्त माह के अंत तक सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।   

Back to top button