बड़े अच्छे लगते हैं-2 में होंगी दिशा परमार? यह एक्टर निभाएंगे राम कपूर का किरदार

TV actress Disha Parma

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के मना करने के बाद अब बड़े अच्छे लगते हैं-2 की लीड एक्ट्रेस को लेकर एक खास जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट की मानें तो इस शो में दूसरे सीजन में साक्षी तंवर की जगह दिशा परमार नजर आने वाली हैं, जबकि एक्टर नकुल मेहता राम कपूर का रोल करेंगे।

आठ साल बाद फिर से ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी की दुनिया में लौट रहा है। इस सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर लीड रोल में दिखे थे। इस शो ने लगभग 3 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज किया था।

इस शो में एक साथ दिखें थे दिशा और नकुल

इससे पहले दिशा और नकुल टीवी शो ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा” में एक साथ काम किया था। इस शो से ही दिशा-नकुल की जोड़ी खूब पसंद की गई थी।

इसके बाद 2017 में दिशा ने जीटीवी के शो वो अपना सा में लीड रोल निभाया। इस शो को भी काफी पसंद किया गया।

मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं दिशा

दिशा परमार ने सिंगर राहुल वैद्य के संग 16 जुलाई 2021 को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में अपने परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाई थी।

दोनों की वेडिंग और प्री-वेडिंग तस्वीरें ही नहीं, बल्कि शादी के बाद की तस्वीरें व वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

दिशा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। अब देखना होगा वह इस शो में करने के लिए राजी होती या नहीं।

Back to top button