गाजियाबाद: लोनी में ट्रिपल मर्डर, डकैतों ने घर में घुसकर बरसाईं गोलियां; पिता-बेटों की मौत

गाजियाबाद के लोनी में ट्रिपल मर्डर

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी के मुख्य बाजार में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डकैती करने के लिए घर में घुसे बदमाशों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी।

इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले के यहां बदमाश डकैती के इरादे से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रईसुद्दीन (70), उनके बेटे अजहर (30) और इमरान (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी।

उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बदमाश क्या ले गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

विरोध करने पर मारी गोली

बताया जा रहा है कि देर रात कपड़ा व्यापारी रियाजुद्दीन के घर में घुसे बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। विरोध करने पर उन्होंने माता-पिता सहित दो बेटों को गोली मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रियाजुद्दीन की पत्नी की हालत गंभीर है।

Back to top button