IND vs ENG: आज लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला, सबकी नजरें रोहित शर्मा पर

भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा और निर्णायक वनडे खेला जाएगा. सीरीज 1-1 से बराबर है. जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, लॉर्ड्स के आंकड़े, पिच रिपोर्ट, खिलाड़ियों पर नजर और रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी चर्चा.

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. तीसरा व निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई 2026 को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord’s) मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए ‘फाइनल’ की तरह है, जिसे जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी।

हालांकि, इस महामुकाबले की अहमियत सिर्फ सीरीज के नतीजे तक सीमित नहीं है, बल्कि दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर चल रही अटकलों ने इस मैच को बेहद खास बना दिया है।

क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आखिरी मैच?

पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैल रही थी कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, इस मुकाबले से ठीक पहले बीसीसीआई (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट कर दिया है कि रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

ये भी पढ़े- रोहित शर्मा के संन्यास के अटकलो से भड़का BCCI, चयनकर्ताओं को दी सख्त हिदायत

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय खेमे के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी के बाद सुंदर का बाहर होना कप्तान शुभमन गिल के लिए प्लेइंग इलेवन (Playing 11) कॉम्बिनेशन के लिहाज से बड़ा सिरदर्द बन गया है। सुंदर की जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़े- IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा जोर का झटका, तीसरे ODI से बाहर ये धुरंधर प्लेयर

मैच का समय और लाइव प्रसारण (Match Timing)

कार्डिफ में खेला गया दूसरा वनडे मैच शाम 5:30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे के समय में बदलाव किया गया है। दोपहर 3:00 बजे और मैच दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल बेहतरीन लय में हैं, वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पर मिडिल ऑर्डर को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर, इंग्लैंड के जो रूट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जिन्हें रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

ये भी पढ़े- PV Sindhu का कमाल! Japan Open 2026 के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

Back to top button