जस्टिस Yashwant Verma के खिलाफ महाभियोग, 145 सांसदों ने स्पीकर को सौंपा लेटर

Justice Yashwant Verma: कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के लिए संसद के दोनों सदनों में स्पीकर को लेटर दिया गया है।

Justice Yashwant Verma: संसद का मानसून सत्र आज से ही शुरू हुआ। और इसी बीच सरकारी आवास से नकदी बरामदगी के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए 145 सांसदों के हस्ताक्षर वाला प्रस्ताव आज सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दिया गया है। हालांकि दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामेदार रही। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को 145 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र मिला है, जिसमें महाभियोग प्रस्ताव है।

मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने किया ‘ट्रेकोमा फ्री इंडिया’ का जिक्र, WHO ने की सराहना

जस्टिस यशवंत वर्मा भले ही सुप्रीम कोर्ट में अपने खिलाफ दी गई जांच रिपोर्ट को चुनौती दी हो लेकिन केंद्र सरकार इधर महाभियोग की तैयारी तेज कर दी है। दरअसल, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए 145 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को याचिका सौंप दी है। इन सांसदों में राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, सुप्रिया सुले और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं।

Air India के साथ एक और हादसा; Mumbai Airport पर फिसला विमान, फट गया…

 

Back to top button