Elon Musk के साथ ISRO की डील, मिलकर GSAT-20 लॉन्चिंग…

ISRO and SPACE X Deal: एलन मस्क के स्वामित्व वाली रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स ने पर इसरो के साथ जीसैट-20 संचार उपग्रह को लॉन्च करने के लिए एक बड़ा सौदा किया है।

SpaceX and NASA Multi Millions Dollars Deal: एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स भारत की अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से किए गए मल्टी-मिलियन डॉलर के सौदे की पहली बड़ी लाभार्थी है. अगले सप्ताह की शुरुआत में, स्पेसएक्स का फाल्कन 9 रॉकेट भारत के सबसे आधुनिक कम्यूनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-20, जिसे जीसैट एन-2 भी कहा जाता है, को ऑर्बिट में ले जाएगा। दरअसल इसरो के सबसे आधुनिक कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-20 जिसे जीसैट एन-2 भी कहा जा रहा है, उसे अंतरिक्ष में स्पेसएक्स लॉन्च करेगी। अगले हफ्ते की शुरुआत में यह लॉन्चिंग होगी। 

इसरो के पास नहीं है कोई और विकल्प

भारत अब तक अपने भारी उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए एरियनस्पेस पर निर्भर था, लेकिन वर्तमान में उसके पास कोई भी चालू रॉकेट नहीं है और भारत के पास एकमात्र विश्वसनीय विकल्प स्पेसएक्स के साथ जाने का ही बचा था. चीनी रॉकेट भारत के लिए अनुपयुक्त हैं, और यूक्रेन में संघर्ष के कारण रूस कमर्शियल लॉन्च के लिए अपने रॉकेट उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

भारतीय रॉकेट से क्यों नहीं हो रही लॉन्चिंग
जीसैट एन-2 को अमेरिका के कैप कार्निवाल से लॉन्च किया जाएगा। यह 4700 किलो की सैटेलाइट किसी भारतीय रॉकेट द्वारा ले जाने के हिसाब से बहुत भारी है। यही वजह है कि इसरो ने इसकी लॉन्चिंग के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की मदद लेने का फैसला किया। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का सबसे ताकतवर रॉकेट मार्क-3 है, जो पृथ्वी की भू स्थैतिक कक्षा में 4000-4100 किलोग्राम वजन ही ले जा सकता है।

वहीं, एलन मस्क स्पेसएक्स की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को भारत में उपयोग के लिए स्वीकृत करने के लिए पैरवी कर रहे हैं, हालांकि इसे संचालित होने से पहले अभी भी भारतीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। भारत ने स्पेसएक्स के साथ एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भेजने के लिए एक और समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसकी कीमत 60 मिलियन डॉलर है।

Back to top button