नेपाल में लैंडस्लाइड से नदी में बह गईं 2 बसें, 7 भारतीय नागरिक की मौत

Nepal Bus Accident: नेपाल के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह बताया कि मॉनसून के मौसम की शुरुआत के बाद से नेपाल में बारिश के कारण होने वाली घटनाओं में कम से कम 62 लोग मारे गए हैं तथा 90 अन्य घायल हुए हैं।

Landslide in Nepal: नेपाल में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। आज सुबह भूस्खलन (landslide in nepal) के कारण  दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं हैं। दोनों बसों में करीब 63 यात्री सवार थे। यह हादसा आज सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। मदन-आश्रित हाईवे पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। पुलिस ने बताया कि काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी में 41 लोग सवार थे। गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बास से कूदकर भागने में सफल रहे। इस हादसे में 7 भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

इंद्रदेव यादव ने एएनआई से कहा…

“प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। भूस्खलन में बसें लगभग 3:30 बजे बह गईं। हम घटना स्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमारे प्रयासों में बाधा आ रही है।”

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सभी सरकारी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और बचाव का निर्देश दिया। दहल ने एक्स पर लिखा, “नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बसों के बह जाने और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान के बाद लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबरों से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की तलाश करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश देता हूं।”

नेपाल के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह बताया कि मॉनसून के मौसम की शुरुआत के बाद से नेपाल में बारिश के कारण होने वाली घटनाओं में कम से कम 62 लोग मारे गए हैं तथा 90 अन्य घायल हुए हैं। इस बीच काठमांडू से भरतपुर के लिए सभी उड़ानें दिन के लिए रद्द कर दी गई हैं क्योंकि मौसम खराब बना हुआ है।

Back to top button