IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आज लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आमने-सामने

दिल्ली कैपिटल्स VS लखनऊ सुपर जायंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन का तीसरा मैच आज शाम 7:30 बजे से लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा| इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी| दिल्ली टीम अपने रेग्युलर कप्तान ऋषभ पंत के बगैर ही इस सीजन में खेल रही है| पंत कार एक्सीडेंट और सर्जरी के बाद आराम कर रहे हैं| उनकी जगह डेविड वॉर्नर कमान संभाल रहे हैं |

भारतीय टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने के बाद लखनऊ की कप्तानी कर रहे केएल राहुल के सामने बल्ले से लय हासिल करने के साथ नेतृत्व कौशल को भी साबित करने की चुनौती होगी| लखनऊ की टीम पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी| राहुल की अगुवाई में टीम पिछले साल लीग के अपने शुरुआती सत्र में प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन बीते कुछ समय से राहुल का बल्ला उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है|

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, सरफराज खान, फिल साल्ट, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, रिपल पटेल, ईशांत शर्मा, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अमन हकीम खान, प्रवीण दुबे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल, मुकेश कुमार, विक्की ओस्तवाल|

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, आयुष बदोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव |

Back to top button