IPL 2026: PBKS vs RR, वैभव सूर्यवंशी पर नजर, पंजाब उतरेगी टॉप पोजिशन मजबूत करने

IPL 2026: IPL 2026 का 40वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर स्थित Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

IPL 2026: मुकाबले की बड़ी तस्वीर

Indian Premier League 2026 का 40वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुल्लांपुर स्थित Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। पंजाब जीत के साथ शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगी, जबकि राजस्थान वापसी की तलाश में है।

 पंजाब किंग्स का दबदबा

Punjab Kings इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों में रही है। Shreyas Iyer की कप्तानी में टीम ने 7 में से 6 मैच जीते हैं। ओपनर्स की तेज शुरुआत और मिडिल ऑर्डर की फिनिशिंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
दिल्ली के खिलाफ 265 रन का सफल चेज इस टीम के आत्मविश्वास को दिखाता है।

 राजस्थान की चुनौती और उम्मीद

Rajasthan Royals ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब टीम संघर्ष कर रही है। कप्तान Riyan Parag के नेतृत्व में टीम को लय वापस लानी होगी।
युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi का हालिया शतक टीम के लिए बड़ी उम्मीद है।

दोनों टीमों की स्क्वॉड

🔴 पंजाब किंग्स स्क्वॉड:
श्रे‍यस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

🔵 राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड:
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव।

मिडिल ओवर्स बनी कमजोरी

राजस्थान की सबसे बड़ी समस्या मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रखना रही है। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रही।


 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच 30 मैच हुए हैं, जिसमें राजस्थान ने 17 और पंजाब ने 13 मुकाबले जीते हैं।

Back to top button