RR vs LSG: लखनऊ बिगाड़ सकती है राजस्थान के प्लेऑफ का खेल? जाने समीकरण

RR vs LSG IPL 2026: आज का आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बहुत खास होने वाला है। टीम हारी तो खेल करीब करीब खत्म हो जाएगा, लेकिन जीत उम्मीदें जिंदा रखेगी। मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा।

RR vs LSG IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। सोमवार रात को खेले गए एक बेहद रोमांचक और बड़े मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ ही हैदराबाद ने आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (Playoffs) के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

हैदराबाद की इस जीत ने पॉइंट्स टेबल के समीकरण को पूरी तरह से साफ कर दिया है। अब टूर्नामेंट को अपनी टॉप-3 क्वालीफायर टीमें मिल चुकी हैं, जबकि सिर्फ एक आखिरी पायदान के लिए लड़ाई बाकी है।

टॉप-3 स्थानों पर हुआ कब्जा

सोमवार के मैच के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका (Points Table) में टॉप-3 टीमों की स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। अब IPL 2026 के प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें मिल चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT),सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्लेऑफ  में पहुँच गई है।

आज का महामुकाबला RR vs LSG

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के परिणाम पर पूरे सीजन का भविष्य टिका हुआ है।

एक तरफ जहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस सीजन में खराब प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है, वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास प्लेऑफ में पहुंचने का सबसे बड़ा और मजबूत मौका है। लखनऊ के पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे राजस्थान का खेल बिगाड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में जाने का पूरा समीकरण (RR Qualification Scenario)

अगर राजस्थान के सफर पर नज़र डालें, तो उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स को अगर बिना किसी नेट रन रेट (NRR) के झंझट के सीधे प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो उन्हें अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

ये भी पढ़े- IPL 2026: क्या MS धोनी लेंगे संन्यास? चेपॉक में ‘लैप ऑफ ऑनर’ देख इमोशनल हुए फैंस…

दोनों टीमों की संभावित XII

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XII: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

Back to top button