ईरान में इजराइल का बड़ा एयरस्ट्राइक! पेट्रोकेमिकल हब पर हमला, न्यूक्लियर प्लांट…

US Israel Vs Iran War: इजराइल ने शनिवार को ईरान के दक्षिणी खुजेस्तान प्रांत में स्थित महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर बड़ा हमला किया। इस हमले के बाद इलाके में कई जोरदार विस्फोट हुए और दूर-दूर तक धुआं उठता दिखाई दिया।

  • पेट्रोकेमिकल जोन बना निशाना
    ईरान की सरकारी एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक: महशहर क्षेत्र में कई विस्फोट दर्ज किए गए. तीन कंपनियों को हमलों में निशाना बनाया गया. घटनास्थल पर भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
  • इजराइल ने हमले की पुष्टि की
    इजराइली सुरक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि ये हमले उसकी वायुसेना द्वारा किए गए।
    हमले में कथित तौर पर: एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल साइट्स ,सामरिक ठिकाने को निशाना बनाया गया।

परमाणु प्लांट के पास भी धमाका

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुशहर परमाणु प्लांट के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिसमें: 1 व्यक्ति की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

बिना रडार के ट्रैकिंग! ईरान की PIR तकनीक से बढ़ी टेंशन, अमेरिकी जेट बना निशाना…

म्यूजिक स्कूल भी हुआ तबाह

हमले के दौरान एक म्यूजिक स्कूल के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर सामने आई है, जिससे नागरिक क्षेत्रों को हुए नुकसान पर चिंता बढ़ गई है।

हताहत और नुकसान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार: कम से कम 5 लोग घायल, कई इमारतों को नुकसान, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

यह भी पढ़ें…

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका ने हासिल की जीत, फिर दी कड़ी चेतावनी

बढ़ा क्षेत्रीय तनाव
इजराइल और ईरान के बीच पहले से जारी तनाव के बीच इस हमले ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर चिंता बढ़ रही है।

ईरान के रणनीतिक और औद्योगिक ठिकानों पर हुए इस हमले ने मध्य पूर्व में तनाव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। आने वाले दिनों में इस घटना के व्यापक असर और संभावित जवाबी कार्रवाई पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़ें…

Amazon डेटा सेंटर पर बड़ा हमला… ‘Tech War’ में कई अमेरिकी कंपनियां रडार पर

Back to top button