
कानपुर यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म; ब्लैकमेलिंग के आरोप में B.Tech छात्र गिरफ्तार
Kanpur University Rape Case: कानपुर विश्वविद्याल के बीटेक छात्र पर एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है. छात्रा ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है.
कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायती तहरीर दी है. इसके आधार पर केस दर्ज करके आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है. आरोपी छात्र से जाँच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
क्या लगा है आरोप:
कल्याणपुर थाने में पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की छात्रा है. मां का आरोप है, कि विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाले बीटेक छात्र जो कि खुद को छात्र नेता बताता है. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कैफेटेरिया के पास स्टैंड पर उनकी नाबालिक बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. फिर उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया.
वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप:
पीड़िता की माँ ने कहा कि आरोपी ने उनकी बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी ने बेटी से 60 हजार नगद के साथ सोने के टॉप्स और अन्य सामान भी हड़प लिए हैं.
मां ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से बेटी काफी ज्यादा उदास रहने लगी. जब उससे काफी पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. इसके बाद जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की और वहां से भगा दिया. पीड़िता की मां द्वारा इस पूरे मामले को लेकर कल्याणपुर थाने में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए केस दर्ज कर लिया है.





