KBC 18 में पहुंचे आमिर खान हुए ट्रोल, यूजर्स ने पूछा- “चौथी शादी कब कर रहे हैं?”

अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी 18' के प्रोमो में आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा पहुंचे। वहीं हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले आमिर खान को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया।

Aamir Khan Trolled KBC 18: टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) धमाकेदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 10 अगस्त को शुरू हो रहे इस नए सीजन के ग्रैंड प्रीमियर पर बॉलीवुड के बड़े दिग्गज सितारे आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने नजर आएंगे।

तीनों ही स्टार्स अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में शो में शामिल हुए हैं। हालांकि, शो का नया प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आमिर खान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

प्रोमो में ‘सोचना पड़ेगा’ पर चर्चा

‘केबीसी 18’ के वायरल प्रोमो में आमिर खान शो की नई थीम “सोचना पड़ेगा” को लेकर अमिताभ बच्चन से सवाल करते दिखाई देते हैं। आमिर पूछते हैं कि सर, आपने प्रोमो में कहा है सोचना पड़ेगा, तो क्या सोचना पड़ेगा? बिग बी अपने ट्रेडमार्क अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं कि इस बार प्रश्नों के उत्तर इतने सीधे नहीं होंगे, प्रतिभागी को जवाब देने से पहले गंभीरता से सोचना पड़ेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

तीसरी शादी को लेकर यूजर्स का तंज

जहाँ प्रोमो में बिग बी और आमिर खान की जुगलबंदी दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं कमेंट सेक्शन में यूजर्स का ध्यान शो से ज्यादा आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर चला गया।

गौरतलब है कि 5 जुलाई 2026 को आमिर खान ने बांद्रा स्थित अपने आवास पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत तीसरी शादी रचाई थी। इसी शादी का संदर्भ देते हुए यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में मजेदार और तीखे कमेंट्स की झड़ी लगा दी:

यूजर्स के चुटीले कमेंट्स किए। एक ने लिखा “बच्चन साहब! आमिर से पूछिए कि वो अपनी चौथी शादी कब कर रहे हैं? एक ने और लिखा लगता है आमिर सर यहाँ अपनी अगली शादी के बारे में ‘सोचने’ आए हैं!” वही एक यूजर ने लिखा “क्या आमिर केबीसी में अपनी शादी की चर्चा करने पहुंचे हैं?

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से उम्मीदें

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बावजूद, फैंस सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा को एक साथ बड़े पर्दे और ‘केबीसी 18’ के मंच पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 10 अगस्त से प्रसारित होने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में दर्शकों को ज्ञान के साथ-साथ इन सितारों की दिलचस्प बातचीत का तड़का भी देखने को मिलेगा।

Back to top button