Doctor Rape Murder Case: ‘काश मैं भी लड़का होती…’, आयुष्मान खुराना की कविता दिल चीर देगी

Doctor Rape Murder Case: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने कोलकाता में हुए ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर केस मामले पर एक बेहद इमोशनल कविता अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कई सेलेब्स देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के साथ एकजुटता में खड़े हुए हैं।

Ayushmann Khurrana: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बर्बरता से की गई रेप और हत्या मामले पर पूरे देश में आक्रोश है। देशवासियों का गुस्सा उबल रहा है। जगह-जगह इस बात की ही चर्चा हो रही है। डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। कई फिल्मी हस्तियों ने भी आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। हाल ही में, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस बलात्कार और हत्या मामले पर प्रतिक्रिया दी है। इसी बीच एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की एक कविता चर्चा में है। आयुष्मान ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बीच एक कविता सुनाई, जिसे सुन हर कोई सिहर उठेगा।

‘काश मैं लड़का होती…’

आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक कविता पोस्ट की है जिसका शीर्षक है ‘काश मैं लड़का होता’। आयुष्मान इस वीडियो में महिलाओं द्वारा महसूस की जाने वाली भावनाओं और चिंताओं को दर्शाते हैं। कविता इस बात पर है कि अगर महिलाएं हमेशा तनाव में न रहें तो उनका जीवन कैसा होगा, क्या होगा अगर वे डर के बिना अपना दिन बिता सकें तो रात में चैन की नींद सोना कितना आसान हो जाएगा।

9 अगस्त (शुक्रवार) को कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में 31 साल की पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) डॉक्टर मृत पाई गई. इस मामले में 10 अगस्त को एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया. कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की जांच सीबीआई को सौंपी. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि डॉक्टर के साथ गैंगरेप किया गया था। इसी मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Back to top button