
Cocktail 2: कृति सेनन ने बिकिनी बॉडी के लिए किया तगड़ा वर्कआउट, सीक्रेट डाइट का खुलासा!
Kriti Sanon Fitness Tips: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में ‘एली’ के किरदार के लिए कृति सेनन ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जानिए उनका हैवी वर्कआउट रूटीन, कैलोरी डेफिसिट डाइट और फिटनेस सीक्रेट्स।
Kriti Sanon Fitness Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2′ (Cocktail 2) को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है, वह है कृति सेनन का सुपर हॉट और फिट अंदाज। अपने करियर में पहली बार कृति एक परफेक्ट ‘बिकिनी बॉडी’ (Bikini Body) में नजर आने वाली हैं।
इस जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे कृति की महीनों की कड़ी मेहनत, हैवी वर्कआउट और एक बेहद स्ट्रिक्ट डाइट प्लान है। कृति के पर्सनल फिटनेस ट्रेनर करण साहनी ने हाल ही में उनके इस फिटनेस सफर के कई दिलचस्प राज खोले हैं।

कृति सेनन का वर्कआउट रूटीन (Workout Routine)
कृति के वर्कआउट को तीन मुख्य हिस्सों में बांटा गया था, जिससे उन्हें फैट बर्न करने और मसल्स को टोन करने में मदद मिली:
हैवी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Heavy Strength Training): मांसपेशियों को मजबूत और सुडौल बनाने के लिए कृति ने भारी वजन उठाने वाली एक्सरसाइज कीं। इसमें मुख्य रूप से स्क्वाट्स (Squats), डेडलिफ्ट्स (Deadlifts), लंजेस (Lunges), हिप थ्रस्ट्स और शोल्डर प्रेस शामिल थे।

इंक्लाइन वॉकिंग (Incline Walking): ट्रेडमिल को एक खास ढलान (Incline) पर सेट करके चलना। यह सामान्य चलने के मुकाबले बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और पैरों, ग्लूट्स व कोर मसल्स पर सीधा असर डालता है।

जोन 2 कार्डियो (Zone 2 Cardio): यह एक मीडियम तीव्रता (Moderate Intensity) वाला कार्डियो वर्कआउट है, जिसमें दिल की धड़कन (Heart Rate) को क्षमता के लगभग 60 से 70 प्रतिशत के बीच रखा जाता है। यह फैट लॉस के लिए सबसे कारगर माना जाता है।

डाइट के ये 2 नियम रहे सबसे अहम (Diet Secrets)
बिना सही पोषण के ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन नामुमकिन था। कृति ने अपनी फिटनेस के लिए इन दो खास डाइट पैटर्न को फॉलो किया:
-
कैलोरी-डेफिसिट डाइट (Calorie Deficit Diet): इसका सीधा मतलब है कि दिनभर में जितनी कैलोरी शरीर खर्च करता है, उससे कम कैलोरी का सेवन करना। उदाहरण के लिए, अगर शरीर को रोज 2000 कैलोरी की जरूरत है, तो केवल 1500 से 1700 कैलोरी ही ली जाती है। ऐसे में शरीर बची हुई ऊर्जा के लिए जमा फैट का इस्तेमाल करने लगता है, जिससे तेजी से वजन घटता है।

-
हाई-प्रोटीन डाइट (High-Protein Diet): मसल्स की रिकवरी और उन्हें टोन रखने के लिए कृति ने भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दी और कार्बोहाइड्रेट व फैट को कम किया। प्रोटीन खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।

जंक फूड और क्रेविंग्स पर पूरी तरह लगाया ब्रेक
कृति ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह इटली के सिसिली (Sicily) में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो वहां हर तरफ पिज्जा और पास्ता जैसे लजीज विकल्प मौजूद थे। इसके बावजूद, अपनी भूमिका के प्रति कमिटेड रहते हुए उन्होंने जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और अपनी क्रेविंग्स पर काबू पाया।
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इसी महीने 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। कृति का यह नया अवतार यकीनन उनके फैंस और फिटनेस लवर्स के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।





