केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर कुमार विश्वास का व्यंगात्मक पोस्ट

शराब घोटाले में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वही AAP के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे कवि कुमार विश्वास ने भी अपने पुराने साथी पर तंज कसा है। कुमार विश्वास ने गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस की पंक्तियों के जरिए अपनी बात रखी।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कभी उनके भरोसेमंद साथी रहे कुमार विश्वास ने बड़ा तंज कसा है। कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल का नाम लिए बिना श्रीराम चरित मानस की एक चौपाई के माध्यम से उनकी गिरफ्तारी को जायज ठहराया है। बता दें कि दिल्ली की शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल का नाम भी सामने आ रहा था। उन्हें गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने 9 बार समन भेजा था। मगर वह ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे थे।

 कुमार विश्वास ने कसा तंज
आम आदमी पार्टी के कभी प्रमुख चेहरा रहे कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज कसा और इसे कर्मों का फल बताया। हालांकि उन्होंने केजरीवाल का नाम नहीं लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और रामचरित मानस की एक चौपाई उन्होंने इसी वक्त पोस्ट की जिस वक्त केजरीवाल को गिरफ्तार करने की खबर आई। खुद के भगवान के सामने नतमस्तक वाली तस्वीर लगाते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करहि सो तस फल चाखा॥’

अन्ना आंदोलन के समय कुमार विश्वास केजरीवाल के साथ थे

केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद तगड़ा तंज कसने वाले कवि कुमार विश्वास कभी अरविंद केजरीवाल के पक्के साथी थे। देशव्यापी अन्ना आंदोलन के समय कुमार विश्वास को केजरीवाल का राइट हैंड कहा जाता था। वह मंच का संचालन करने से लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने तक में और मीडिया को साधने में माहिर खिलाड़ी थे। मगर बाद में किसी बात को लेकर केजरीवाल और कुमार विश्वास में मतभेद हो गया। लिहाजा कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पहली बार केजरीवाल के कहने पर कुमार विश्वास 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने भी गए थे। मगर उन्हें सिर्फ 25 हजार मत हासिल हुए थे। 

Back to top button