
स्वास्थ्य सेवाओं में AI की नई क्रांति, लखनऊ में यूपी AI एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन
UP AI Health Innovation Summit: देश में पहली बार आयोजित होने वाले ग्लोबल AI इंपैक्ट सम्मेलन 2026 के अंतर्गत राजधानी लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश AI एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति
UP AI Health Innovation Summit: यूपी की राजधानी लखनऊ में यह सम्मेलन नीति-निर्माताओं, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ, जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुशासन को सुदृढ़ करने के संदर्भ में। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी, भारत सरकार (वाणिज्य एवं उद्योग; इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी), माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, यूपी सरकार तथा माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा जी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, यूपी सरकार की भी उपस्थिति रही।
सीएम ने POCT ग्रुप के स्टॉल का किया अवलोकन
सम्मेलन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने POCT ग्रुप के स्टॉल का अवलोकन भी किया, जहाँ POCT समूह के चेयरमैन श्री सौरभ गर्ग से कंपनी द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन एवं विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि POCT ने यूपी के लगभग सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) एवं स्वास्थ्य संस्थानों का सफलतापूर्वक डिजिटलीकरण किया है, जिससे एक सशक्त लैबोरेटरी इंफॉर्मेशन सिस्टम (LIS) के माध्यम से सरल रिपोर्टिंग प्रणाली तंत्र बना। इस डिजिटल एकीकरण के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) की प्रयोगशाला रिपोर्ट समयबद्ध एवं प्रत्यक्ष रूप से मरीजों तक पहुँचाने में सक्षम बनाया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यकुशलता, प्रशासनिक जवाबदेही तथा जनविश्वास में वृद्धि हुई है।”
माननीय मुख्यमंत्री जी ने POCT की इस पहल की सराहना की और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए सरकार के साथ उनकी परियोनाओ में भागीदारी हेतु स्वागत किया। यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश में समावेशी, कुशल एवं भविष्य-उन्मुख स्वास्थ्य शासन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों के उपयोग के प्रति राज्य की दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।
अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने शासन एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला तथा यह रेखांकित किया कि किस प्रकार AI दक्षता, पारदर्शिता और सेवाओं की सुलभता को बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।मुख्यमंत्री ने अपने अभिवादन में कहा कि आप सभी के प्रयास एवं योगदान सराहनीय है. इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यकुशलता, जवाबदेही एवं जनविश्वास में वृद्धि हुई है।





