बंदर को पकड़ना तेंदुए को पड़ा भारी, बंदरो की सेना ने चखाया मज़ा

बंदर(Monkey) को पकड़ना तेंदुए को भारी पड़ गया. अचानक से बंदरो ग्रुप ने आकर उसे मजा चखा दिया.

इमेज क्रेडिट- सोशल प्लेटफार्म

सोशल मीडिया पर वाइल्ड एनिमल से जुड़े नजारे जैसे कभी दो खूंखार जानवरों की जंग देखने को मिलती है तो कभी जानवर आपस में मस्ती भी करते नजर आ जाते हैं| मस्ती के मामले में बंदर और लंगूर सबसे आगे होते हैं| किसी के साथ भिड़ंत होने पर भी बंदर और लंगूर पूरी फौज के साथ मैदान में उतर जाते हैं| ठीक इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| इसमें आप देख सकते हैं कि एक अकेले बंदर को देख तेंदुए ने उस पर अटैक कर दिया| मगर यहीं पर वो जिंदगी की सबसे बड़ी भूल कर बैठा|

जंगल में एक सड़क है और वहां बंदरों की पूरी फौज दिखाई पड़ रही है| अचानक झाड़ियों में से एक खतरनाक तेंदुआ निकलता है और शिकार के लिए एक बंदर पर हमला बोल देता है| फिर क्या था जैसे ही तेंदुए पर नजर पड़ी बंदरों की फौज उसे दबोचने आ गई| सभी ने मिलकर तेंदुए पर अकैक कर दिया| चारों ओर से तेंदुए को कभी झापड़ पड़ता तो कभी किक. बंदरों ने मार-मारकर उसके हाल बेहाल कर दिया| तेंदुए को अब समझ आ गया था कि उसने हमला करके गलती कर दी है|

बंदरो की सेना ने चखाया मजा

मालूम होता है कि अंत में तेंदुआ किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला होगा| लेकिन यहां बंदरों ने एक बात फिर से साबित कर दी कि एकता में बहुत ताकत होती है| कोई एकता से रहे तो चाहकर भी कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है| वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो को wildtrails.in नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है| हमेशा की तरह नेटिजन्स के भर-भर के कॉमेंट्स वीडियो पर आ रहे हैं| इसे अभी तक हजारों की संख्या में लोग देख चुके हैं|

Credit:Social Platform
Back to top button