‘Queen of Cannes’ ने फिर लूटी महफिल, Aishwarya का रॉयल ब्लू लुक वायरल

Cannes Film Festival 2026 में जब होटल मार्टिनेज में लॉरियल की ब्रांडिंग से Aishwarya Rai का चेहरा नदारद दिखा, तो उनके चाहने वाले काफी निराश हो गए थे। लोगों को लगने लगा था कि शायद इस साल वो इस इवेंट का हिस्सा ना हो।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज ने अब तक अपना जलवा बिखेर कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन कान्स में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की मौजूदगी न हो तो कुछ कमी सी महसूस होती है. इस बार लगा कि ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में नहीं शामिल होंगी, लेकिन उन्होंने अपने शानदार लुक से यहां पहुंच कर सबको हैरान कर दिया. आप भी देखें उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें..

‘कान्स की रानी’ ऐश्वर्या राय का पहला लुक बेहद ही धमाकेदार रहा। रेड कार्पेट पर उन्होंने एक बेहद आकर्षक नीले रंग का मर्मेड-फिनिश स्कल्प्टेड गाउन पहना था।

इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक चमकदार दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ था।रेड कार्पेट पर नीले रंग के चमकीले गाउन में जैसे ही ऐश पहुंची तो उनका ये जबरदस्त लुक देखते ही देखते वायरल हो गया.

पूर्व विश्व सुंदरी ने जहां कान्स के रेड कार्पेट पर पहले ब्लू गाउन में कहर बरपाया तो वहीं शाम के समय ऐश्वर्या ने अपने पिंक गाउन लुक से भी हर किसी का दिल जीत लिया।

अभिनेत्री के होटल से जारी वीडियो में उन्हें अपनी बेटी का हाथ पकड़े हुए कार की ओर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद वे इवेंट के लिए रवाना हो गईं. वहीं कान्स में ऐश्वर्या तो छाई ही रहीं लेकिन उनकी बेटी आराध्या बच्चन उनसे भी ज्यादा सुर्खियां बटोर ले गई.,

Cannes 2026: आराध्या बच्चन का रेड गाउन में दिखा खूबसूरत अवतार, मां ऐश्वर्या से साथ कान्स में लूटी लाइमलाइट

श्वर्या राय के इस रॉयल ब्लू गाउन पर क्रिस्टल वर्क किया गया था. सफायर ब्लू शेड में तैयार इस गाउन पर हजारों शिमरी क्रिस्टल और जटिल मेटैलिक डीटेलिंग की गई थी. इस ड्रेस में जब ऐश रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो उनके ओवरलुक में एक अलग ही चमक नजर आ रही थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके इस ड्रेस को तैयार करने में लगभग 1500 घंटे लगे. इस गाउन की खासियत ये भी है कि इस पर हाथों से क्रिस्टल वेन डीटेलिंग की एम्ब्रॉयडरी की गई थी, ऐसे में जब भी इस गाउन पर रोशनी पड़ती, तो ये अलग-अलग एफेक्ट दे रही थी.

 

सोशल मीडिया पर छाया लुक- ऐश्वर्या का ये ब्लू गाउन लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हर कोई उनके इस गॉर्जियस अंदाज को पसंद कर रहा है और भर-भर के अच्छे कमेंट्स लिख रहा है. कुछ फैशन लवर्स ने तो उन्हें क्वीन ऑफ कान्स, ग्लोबल फैशन आइकन तक कह डाला है.

All pic credit: instagram/amitaggarwalofficial

Back to top button