UP News: हापुड़ में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या, ग्रामीणों का अस्पताल में हंगामा

UP News: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड सोमवार देर रात गोलियों की आवाज से दहल उठा. गालंद गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान कालू के बेटे प्रॉपर्टी कारोबारी अतुल तोमर (32) की गोली मार दी गई.

UP News: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात उस समय हुई जब युवक शादी समारोह से लौट रहा था। हमलावरों ने रास्ते में घेरकर उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

तीन-चार युवकों से हो गया था विवाद

पुलिस जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी शराब कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर सोमवार को गाजियाबाद जिले के थाना भोजपुर के इलाके में किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया गया है शादी समारोह में मामूली बात को लेकर तीन-चार युवकों में आपस में विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराया और अतुल समेत सभी को वापस भेज दिया।

बताया जा रहा है रात को करीब 11 बजे अतुल को गोली मार दी गई। गोली लगने से अतुल लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद गालंद गांव में अतुल की हत्या की खबर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान अतुल को गंभीर हालत में कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े- PM मोदी पर ‘अभद्र’ बयान पड़ा भारी, SP सांसद के खिलाफ केस दर्ज

परिजनों का अस्पताल में हंगामा

मंगलवार सुबह जैसे ही मौत की सूचना गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का कहना था कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उनका एनकाउंटर नहीं किया जाएगा, तब तक शव अस्पताल से नहीं ले जाया जाएगा।

डीएसपी अनीता सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के शादी समारोह में विवाद होने के बाद जैसे ही यह युवक गांव पहुंचा तो वहां उसे गोली मार दी गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े- ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ पर यूपी सरकार को आपत्ति, सिलेबस से हटाने की उठी मांग…

Back to top button