Lok Sabha Elections: तीसरे चरण का मतदान जारी, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण में 93 सीटों पर आज मतदान जारी है। सुबह से कई दिग्गज मतदान कर चुके हैं जिनमें पीएम मोदी भी शामिल हैं। उनके अलावा शिवराज सिंह चौहान, डिंपल यादव और सुप्रिया सुले ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Lok Sabha Elections: चुनाव के लिए तीसरे चरण में 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश समेत देश की कुल 94 सीटों पर मतदान जारी है। आज गुजरात की 25 सीटों पर भी वोटिंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में अपना वोट डाला। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 39.92% वोटिंग हुई। दिन बढ़ने के साथ वोटिंग के रफ्तार भी बढ़ती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में मतदान की रफ्तार काफी काम दिखाई दी। सुबह 9 और 11  बजे के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार बढ़ी है। दोपहर 1 बजे तक राज्य में 49.47% मतदान हुआ है।


लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर 01 बजे तक का मतदान प्रतिशत

असम: 45.88%
बिहार: 36.92%
छत्तीसगढ़: 46.14%
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: 39.94%
गोवा: 49.04%
गुजरात: 37.83%
कर्नाटक: 41.59%
मध्य प्रदेश: 44.67%
महाराष्ट्र: 31.55%
उत्तर प्रदेश: 38.12%

पहले फेज की वोटिंग में 65.5 पतिशत वोट डाले गए थे। वहीं दूसरे फेज में 66.00% मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, दोनों ही चरण में पूरे देश में मतदान प्रतिशत में गिरावट देखी गयी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में शाम 7 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। पहले चरण में शाम को 5 बजे तक 59.7 प्रतिशत औसत मतदान होने का अनुमान था। दोपहर 3 बजे तक 49.9 फीसदी मतदान हुआ था। दोपहर 1 बजे तक कुल 39.9 फीसदी मतदान हुआ था।

अभी तक किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है. अभी तक चुनाव शांतिपूर्ण रहा है.

Back to top button