
Lord Srikrishna के प्राकट्य कथा की भक्ति रस में डूबे भक्त
श्रीमद्भागवत आध्यात्मिक शांति,धर्म,सत्य,प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरक कथा

Banbhokar Chanda Sultanpur: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ तहसील प्रतापपुर कमैचा ब्लाक के बनभोकार गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।
श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर भगवान के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के साथ ही धर्म, सत्य, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सुधी भक्त जनों को बताया मानव जीवन की सार्थकता ईश्वर के प्रति समर्पण, परोपकार और सद्कर्मों में निहित है।
श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम

अयोध्या धाम से आए भागवताचार्य पंडित नीरज पाण्डेय के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। संगीतबद्ध कथा और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही पंडाल में ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’… भजन गूंज उठा।
श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में मुख्य यजमान उत्तम कुमार शुक्ल ने व्यास पीठ का पूजन-अर्चन किया।
शिव प्रसाद सुभीत शुक्ला, जय प्रकाश, विजय प्रकाश शुक्ला, विनोद कुमार एवं राहुल शुक्ला ने माल्यार्पण कर कथा व्यास का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य रामलवट पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, सूर्यपाल यादव,प्रधान प्रदीप यादव,मंगला प्रसाद यादव,साधू पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।





