BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता पहुंचे पूर्व IAS चंद्र प्रकाश के भंडारे में, लखनऊ में चर्चा तेज

Lucknow News: लखनऊ के हजरतगंज स्थित तेजकुमार प्लाजा में आयोजित भंडारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। यह आयोजन अल्टीमेड मल्टी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कराया गया।

पूर्व अपर मुख्य सचिव चंद्र प्रकाश रहे संरक्षक

कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व अपर मुख्य सचिव चंद्र प्रकाश आईएएस रहे। आयोजन में कंपनी के निदेशक पुष्पेन्द्र गौतम और देवेंद्र सिंह की भी अहम भूमिका रही। भंडारे में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।

कई मंत्री, विधायक और अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय महामंत्री कमलेश मिश्रा, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और विधायक जय मंगल भी मौजूद रहे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजेश यादव, पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार और युवा भाजपा नेता गौरव सोनकर सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

सामाजिक सौहार्द और जनसंपर्क का बना केंद्र

भंडारे के दौरान अतिथियों ने आयोजकों की सराहना की और इसे सामाजिक समरसता व जनसंपर्क को मजबूत करने वाला आयोजन बताया। कार्यक्रम में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता की कामना की।

Back to top button