Lucknow News: भैंसों और गोबर के छीटों के बीच बन रही थीं मिठाइयां, FDA की छापेमारी

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में मिलावटखोरों का दुस्साहस और खाद्य सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला एक घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक तबेले की आड़ में, जहां 40 से 50 भैंसें बंधी हुई थीं, गोबर की बदबू, छीटों और भिनभिनाती मक्खियों के बीच खुलेआम मिठाइयां और खोया तैयार किया जा रहा था।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी कर इस काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

तबेले में चल रही थी ‘स्वीट फैक्ट्री’

रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग को शहर के एक परिसर में अवैध रूप से मिलावटी मिठाइयां बनाए जाने की सूचना मिली थी। जब अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ वहां दबिश दी, तो अंदर का नजारा देखकर खुद अधिकारी भी हैरान रह गए।

परिसर में दर्जनों भैंसें बंधी हुई थीं और चारों तरफ गोबर फैला हुआ था। जिस जगह भट्ठियां जलाकर खोया और मिठाइयां पकाई जा रही थीं, वहां गोबर के छीटे उड़ रहे थे और सफाई का कोई नामोनिशान नहीं था। जांच के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध खोया, पाम ऑयल और मिलावटी केमिकल बरामद किए गए।

ये भी पढ़े- Lucknow News: लोहिया अस्पताल में CVTS विभाग के HOD सस्पेंड, महिला स्टाफ से छेड़छाड़ के आरोप

नमूने लेकर सील की गई सामग्री

एफएसडीए (FSDA) की टीम ने मौके से मिठाइयों और कच्चे माल के सैंपल (नमूने) एकत्र कर उन्हें सील कर दिया है, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मिठाइयां स्थानीय बाजारों और छोटी दुकानों में सप्लाई की जानी थीं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे मिलावटखोरों और अवैध संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़े- जाट समाज को अपमानित करना अस्वीकार्य:जयंत चौधरी

Back to top button