आजादी के रंग में रंगी लखनऊ जेल, तिरंगा यात्रा में गूंजे ‘वंदे मातरम’ के नारे…

Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ जिला कारागार में निकली तिरंगा यात्रा, बंदियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत; ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा परिसर।

Lucknow: स्वतंत्रता दिवस से पहले लखनऊ जिला कारागार में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. जायसवाल के नेतृत्व में कारागार परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जेल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में बंदियों ने भी हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत कारागार के द्वितीय द्वार से हुई। इसके बाद यात्रा गिरदा प्रांगण, चक्र संख्या-05, 03, 02, 01 और 04 से होते हुए महिला परिसर पहुंची। अंत में तिरंगा यात्रा कारागार के मुख्य द्वार पर पहुंचकर समाप्त हुई।

बंदियों ने फूल बरसाकर किया तिरंगे का स्वागत
यात्रा के दौरान पूरे कारागार परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। अलग-अलग चक्रों में मौजूद बंदियों ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

बंदियों में भी तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह और जोश दिखाई दिया। जेल प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें…

‘कालनेमि को पहचानना होगा’, अयोध्या में CM योगी ने रामभक्ति पर कही बड़ी बात

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील
तिरंगा यात्रा के समापन के बाद वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. जायसवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें…

‘फिर दंगा करवाना चाहते हैं’, आजम खां को गृहमंत्री बनाने के बयान पर बरसे CM योगी

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराएं और राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाएं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने लखनऊ जिला कारागार में देशभक्ति का माहौल और मजबूत किया। जेल प्रशासन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए बंदियों में भी राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

भाजपा सरकार विश्वकर्मा विरोधी सरकार है:राम आसरे

Back to top button