
Lucknow Airport: अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव लीक होने से हड़कंप, 1.5 KM एरिया कराया खाली
Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव एलीमेंट लीक होने से हड़कंप मच गया। यह एलिमेंट कैंसर रोधी दवाओं में था, जिसका कंटेनर लीक कर रहा था। जांच में लगे तीन कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट (Lucknow Airport) के कार्गो टर्मिनल पर कैंसर की रेडियो एक्टिव दवा लीक हो गई। सुरक्षा उपकरणों का अलार्म बजते ही हड़कंप मच गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को सूचना दी गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को सूचना दी गई। एरिया को खाली कराया गया।सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल जांच कर रही हैं। जो लोग उसकी जद में आए उनको रोक लिया गया है। रेडियोएक्टिव विकरण दिखाई नही देता लेकिन बेहद खतरनाक होता है।
स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि मेडिकल कंसाइनमेंट ने रेडियोधर्मी पदार्थ के लिए अलार्म एक्टिव कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम को अलार्म की वजह जानने के लिए बुला लिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। रेडियोएक्टिव पदार्थ मिलने से एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि यह रेडियोएक्टिव पदार्थ कैंसर की दवा से लीक हुआ है। यह घटना लखनऊ से गुवाहाटी जा रहे विमान में एक बॉक्स के जरिए कैंसर की दवा भेजी जा रही थी।
मामले पर सीसीएसआई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि एक चिकित्सा खेप ने रेडियोधर्मी सामग्री के लिए अलार्म सक्रिय कर दिया। अलार्म के कारण का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को बुलाया गया था जो जीवन या चोट के लिए कोई खतरा नहीं था। हवाई अड्डे के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। सब कुछ सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई रिसाव नहीं हुआ है। इसे ठीक किया जा सकता है। अन्य तथ्य यह है कि यह अब परिवहन के लिए सुरक्षित है और विकिरण अनुमेय सीमा के भीतर है।





