
Weather in UP: कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, लखनऊ में छाया घना कोहरा
Weather in UP: उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में दृश्यता कम हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
Weather in UP: लखनऊ में घना कोहरा छाया हुआ है। 20 मीटर भी दिखाई नहीं दे रही है। गाड़ियां हेडलाइट जलाकर चलानी पड़ रही हैं। ओस की बूंदें बारिश जैसी पड़ रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। दिल्ली के लिए ठंड और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उड़ानों और ट्रेनों में देरी हुई है।
कई जिलों में स्कूल बंद, कुछ का समय बदला
माैसम विभाग ने सोमवार केलिए प्रतापगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली और अमेठी जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 39 जिलों में पारे में भारी गिरावट के साथ शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त आएगी। । साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।





