Femina 2024: रेड कार्पेट पर शिल्पा और माधुरी का जलवा, कार्तिक-बॉबी का दिखा डैशिंग अंदाज

Beautiful Indians 2024 Photos: फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस का तीसरा संस्करण 19 मार्च, 2024 की रात को हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स की हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाते हुए माधुरी दीक्षित से लेकर बॉबी देओल तक ये स्टार्स बेहद खूबसूरत नजर आए।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स अपना ग्लैम अवतार फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बीती रात भी फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने अपना फैशनेबल और स्टाइलिश अंदाज ब्यूटीफुल इंडियन्स 2024 इवेंट के रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट किया। माधुरी दीक्षित ने प्रिंसेस तो अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर ने ग्लैम डॉल बनकर लाइमलाइट बटोरी। आइए, आपको दिखाते हैं ब्यूटीफुल इंडियन्स 2024 इवेंट की कुछ झलकियां…

माधुरी दीक्षित

एवर्ग्रीन क्वीन माधुरी दीक्षित ने अपने गाउन से जलवा दिखाया। माधुरी दीक्षित प्रिंसेस लुक में ब्यूटीफुल इंडियन्स 2024 इवेंट का हिस्सा बनी थीं। ब्लैक कलर की स्लीव्स वाले फुल व्हाइट प्रिंसेस लुक गाउन में माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस ने सटल मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक से अपना लुक पूरा किया था।

माधुरी दीक्षित
इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी रेड कलर के गाउन में दिखी स्टाइलिश

अपने फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी रेड कलर के स्टाइलिश गाउन को कैरी करके इवेंट में शामिल हुई थीं। शिल्पा शेट्टी ने स्टाइलिश गाउन के साथ गले में डायमंड चोकर नेकलेस कैरी किया हुआ था, जो एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगा रहा था।

शिल्पा शेट्टी
इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर का सीक्वेस फ्रॉक ड्रेस

लाखों दिलों की धड़कन श्रद्धा कपूर ब्लैक कलर की सीक्वेस फ्रॉक ड्रेस पहन इवेंट में शामिल हुई थीं. ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ श्रद्धा ने मैचिंग हील्स कैरी की थीं. साथ ही एक्ट्रेस ने डार्क आईमेकअप के साथ लाइट लिपशेड और बालों को ओपन रखकर अपना लुक पूरा किया था. 

श्रद्धा कपूर
इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया का सिजलिंग अंदाज

फेमिना 2024 के इवेंट में तमन्ना भाटिया पिंक गाउन में बेहद हॉट नजर आई। उन्हें सबसे ज्यादा चर्चित स्टार का अवॉर्ड मिला।एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी बेहद सिजलिंग अंदाज में ब्यूटीफुल इंडियन्स 2024 इवेंट में पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने बेबी पिंक कलर की हाई स्लिट ड्रेस कैरी की थी।

तमन्ना भाटिया

बॉबी देओल और कार्तिक आर्यन

फैंस के दिलों की धड़कन बॉबी देओल के लिए 2023 बेहद खास रहा। फेमिना ब्यूटीफुल इंडियन अवॉर्ड 2024 में उन्हें सबसे पसंदीदा स्टार का अवॉर्ड दिया गया। बॉबी देओल ब्लू शेड का सूट पहन इवेंट में पहुंचे थे। तो  कार्तिक आर्यन ने डार्क ग्रे शेड के सूट-पैंट में अपना डैशिंग अंदाज फ्लॉन्ट किया।

बॉबी देओल और कार्तिक आर्यन


सनी लियोनी पति के साथ हुई शामिल

सनी लियोनी अपने पति के साथ फेमिना ब्यूटीफुल इंडियन अवॉर्ड 2024के इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस खुले बाल के साथ पर्पल कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं।

सनी लियोनी

अनन्या पांडे की शिमरी ड्रेस

अनन्या पांडे ने ब्राउन कलर की कटस्लीव लॉन्ग सीक्वेन ड्रेस पहन इवेंट में पहुंची थीं। एक्ट्रेस शिमरी ड्रेस के साथ अपने मेकअप को ब्राउन शेड में सटल रखा था। साथ ही सटल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन करके स्टाइल किया था।  

अनन्या पांडे

टाइगर श्रॉफ और करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड के एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ को यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक्टर टाइगर श्रॉफ और करण सिंह ग्रोवर ने ब्लैक कलर के पैंट-सूट में अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाया।

टाइगर श्रॉफ और करण सिंह ग्रोवर

Back to top button