
MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत, देशभर में 13,186 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 1.40 लाख के पार
NMC की संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में 13,186 नई MBBS सीटें जुड़ीं; कर्नाटक, तमिलनाडु और बिहार में सबसे ज्यादा इजाफा
MBBS Admission: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देशभर में MBBS की 13,186 नई सीटें बढ़ाई गई हैं। इसके बाद एम्स जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को छोड़कर देश में MBBS की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,40,214 हो गई है। नई सीटें बढ़ने से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के अवसर पहले के मुकाबले और बढ़ेंगे।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के बीच संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी की है। इसमें सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई सीटों का विवरण शामिल है।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,786 सीटें बढ़ीं
संशोधित सीट मैट्रिक्स के मुताबिक देश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की कुल 61,185 सीटें हैं। इनमें 2,786 सीटों का इजाफा किया गया है।
वहीं, निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। निजी संस्थानों में पहले 65,843 सीटें थीं, जिनमें 10,400 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
इस तरह सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ने से NEET-UG के जरिए मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…
जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम गिरफ्तार
कर्नाटक में सबसे ज्यादा नई MBBS सीटें
राज्यों की बात करें तो कर्नाटक में सबसे ज्यादा 1,650 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,250 और बिहार में 1,240 सीटों की बढ़ोतरी हुई है।
नई सीटें शामिल होने के बाद कर्नाटक में MBBS की कुल सीटों की संख्या 15,745 हो गई है। वहीं तमिलनाडु में अब कुल 14,299 MBBS सीटें हो गई हैं।
बिहार में भी मेडिकल सीटों में बड़ा इजाफा
बिहार में भी MBBS सीटों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है। राज्य में 1,240 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इससे मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के छात्रों के लिए सरकारी और निजी संस्थानों में दाखिले के विकल्प बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें…
PM मोदी की किन-किन नेताओं से होगी मुलाकात? आ गया BRICS मीटिंग्स का पूरा शेड्यूल…
मेडिकल छात्रों के लिए क्यों अहम है यह बदलाव?
MBBS सीटों में 13 हजार से अधिक की बढ़ोतरी का सीधा फायदा मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों को मिल सकता है। सीटों की संख्या बढ़ने से NEET-UG के बाद उपलब्ध मेडिकल सीटों का दायरा बढ़ेगा और अधिक विद्यार्थियों को MBBS में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।
NMC की संशोधित सीट मैट्रिक्स ऐसे समय जारी हुई है, जब देशभर में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को काउंसलिंग और प्रवेश के दौरान संशोधित सीट मैट्रिक्स के आधार पर उपलब्ध सीटों की जानकारी देखना महत्वपूर्ण होगा।
यह भी पढ़ें…





