PM मोदी की किन-किन नेताओं से होगी मुलाकात? आ गया BRICS मीटिंग्स का पूरा शेड्यूल…

BRICS Summit 2026 में PM मोदी की पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन समेत कई नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें होंगी। 11 से 13 सितंबर तक होने वाली मुलाकातों का पूरा शेड्यूल सामने आया है।

New Delhi: राजधानी दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 12 और 13 सितंबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में BRICS देशों के अलावा कई साझेदार देशों के शीर्ष नेता भी शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। पीएम मोदी की पुतिन और जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकातों को खास तौर पर अहम माना जा रहा है। इसके अलावा ईरान, मलेशिया, इथियोपिया, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के नेताओं के साथ भी उनकी बैठक प्रस्तावित है।

11 सितंबर को PM मोदी की किन नेताओं से मुलाकात?
BRICS Summit के औपचारिक कार्यक्रम से पहले 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन अहम बैठकें प्रस्तावित हैं।

  • व्लादिमीर पुतिन: रूस के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
  • मसूद पेजेशकियन: ईरान के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की बैठक होगी।
  • एंटोनियो गुटेरेस: संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ प्रधानमंत्री की मुलाकात होगी।

इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

12 सितंबर को शी जिनपिंग से होगी मुलाकात
BRICS Summit के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी की कई महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। 12 सितंबर को पीएम मोदी:

  • इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात करेंगे।
  • मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ वार्ता करेंगे।
  • अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।
  • वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ बैठक करेंगे।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी 12 सितंबर को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ बैठक प्रस्तावित है।

13 सितंबर को इन नेताओं से मिलेंगे PM मोदी
BRICS Summit के दूसरे दिन यानी 13 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की कई और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें होंगी। इस दिन उनकी मुलाकात:

  • कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव
  • फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर
  • मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा
  • बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये
  • नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टीमा
  • युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो

से होगी।

यह भी पढ़ें…

लोकल करेंसी में ट्रेड से खुलेगा नया रास्ता? BRICS देशों से पीयूष गोयल ने की खास अपील

BRICS Summit को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
BRICS Summit 2026 के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया है। भारत मंडपम और विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले प्रमुख होटलों के आसपास सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ाई गई है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NSG के 100 से अधिक ब्लैक कैट कमांडो और दिल्ली पुलिस की SWAT टीमें तैनात की गई हैं। विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले 11 प्रमुख होटलों और भारत मंडपम के आसपास हाईटेक एंटी-ड्रोन सिस्टम और रडार के जरिए निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

BRICS सिर्फ आर्थिक मंच नहीं! सलमान खुर्शीद ने भारत की भूमिका पर खोले पत्ते…

दिल्ली में स्कूल-दफ्तर बंद, 35 से ज्यादा सड़कों पर असर
विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और VVIP काफिलों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। 13 सितंबर तक सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित रहेगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए हैं और 35 से ज्यादा सड़कों पर यातायात प्रतिबंध या बदलाव लागू किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ कम करने के लिए दिल्ली में आज स्कूल, कॉलेज और कई दफ्तर बंद रखे गए हैं। दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाकों में भी संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

BRICS से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति को गिफ्ट की ‘तिरुक्कुरल’

Back to top button