पेट में जलन व एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा, आपके किचन में ही मौजूद है इसका समाधान

सांकेतिक तस्वीर

कई बार ज्यादा मिर्च-मसाले का सेवन करने से पेट में जलन की समस्या पैदा होने लगती है। इसके अलावा जो लोग एसिडिटी या गैस की शिकायत करते हैं, उनके पेट में भी हमेशा गर्मी बनी रहती है। किचन में मौजूद कुछ खास चीजों का सेवन करने से न सिर्फ पेट की जलन बल्कि गैस जैसी दिक्कत से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

आइए जानते हैं किचन में मौजूद क्या हैं ये घरेलू नुस्खे। 

-भोजन के बाद खाएं गुड़-

अगर आपको पेट में जलन की समस्या रहती है तो खाने के बाद गुड़ का सेवन जरूर करें। याद रखें, गुड़ को चबाकर नहीं खाएं बल्कि इसका सेवन चूसते हुए करें।

दही-

दही का सेवन करने से पेट में जलन की समस्या दूर होती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार दही में एंटासिड गुण पाया जाता है, जो पेट में जलन और एसिडिटी से आराम दिलाने में मदद करता है।

अदरक का रस

अदरक के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारते हैं। नींबू और शहद में अदरक का रस मिलाकर पीने से पेट की जलन शांत होती है।

सौंफ का पानी-

1 कप उबले हुए पानी में 1 चम्मच सौंफ मिला कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें।

इस मिश्रण को दिन में 3 बार पीने से पेट की गर्मी और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी। इससे पेट का फूलना और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है।

एलोवेरा जूस-

एलोवेरा जूस आपकी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाने के साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। आधा कप एलोवेरा जूस का सेवन करके आप पेट की जलन को दूर कर सकते हैं।

Back to top button