
Stock Market: शेयर बाजार में आज कारोबार सुस्त! सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की गिरावट
Stock Market Today 1 September 2026: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सुस्त देखने को मिली है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान के साथ खुले हैं। कच्चे तेल की कीमत बढने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझान ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
हालांकि, मुख्य सूचकांकों में नरमी के बावजूद व्यापक बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है, जिससे अधिकतर शेयरों में बढ़त दर्ज की जा रही है।
सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 75.60 अंक (0.10%) की मामूली गिरावट के साथ 76,881.67 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं दूसरी ओर, NSE निफ्टी 41.55 अंक (0.17%) फिसलकर 24,038.85 पर आ गया। भले ही इंडेक्स में सुस्ती दिख रही हो, लेकिन मार्केट ब्रेड्थ काफी मजबूत है। शुरुआती कारोबार में लगभग 1350 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1016 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और 157 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
शुरुआती कारोबार में बाजार को सहारा एफएमसीजी, कंजप्शन और मेटल स्टॉक्स से मिल रहा था। सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी ऑटो हरे निशान में थे। इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे।
लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप भी करीब सपाट थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 20 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के कारण 19,910 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 545 अंक या 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,666 पर था।
सेंसेक्स पैक में आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एमएंडएम, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट्स गेनर्स थे। इंडिगो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इटनरल, टीसीएस, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बीईएल, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, एचयूएल, एनटीपीसी और टाइटन लूजर्स थे।
अमेरिकी बाजार
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे, जबकि जकार्ता हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था।
क्या कहते है जानकार?
जानकारों ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और यूएस बॉन्ड यील्ड में भारी बढ़ोतरी जैसे वैश्विक दबाव बाजार पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं। यूएस में 10-साल के बॉन्ड की यील्ड 4.77 प्रतिशत और 30-साल के बॉन्ड की यील्ड 5.24 प्रतिशत होना इक्विटी बाजार के लिए नकारात्मक है। ऐसे में सुरक्षित यूएस बॉन्ड की ओर पूंजी जा रही है। पिछले दो दिनों में एफआईआई के कैश मार्केट में 13,025 करोड़ रुपए की इक्विटी बेचने से भी इसकी पुष्टि होती है। इस दौरान निफ्टी के 23,000-25,000 की





