बुध ग्रह बदल रहे हैं अपनी राशि, जानिए क्या होगा अन्य राशियों पर इसका प्रभाव

नई दिल्ली। शनिवार एक मई की सुबह बुध ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। इसका अन्य राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बुध अर्थशास्त्र की विद्या प्रदान करते हैं और त्वरित बुद्धि से संपन्न बनाते हैं।

एक मई को सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर बुध ग्रह मित्र शुक्र की वृष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां यह 26 मई की सुबह तक रहने के पश्चात अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे।

बुध का सभी राशियों पर प्रभाव इस तरह रहेगा –

मेष : धन कमाने में सफलता मिल सकती है। मधुर और चतुराई भरी वाणी से लाभ होगा। परिजनों का सहयोग रहेगा। 

वृष  : वाद-विवाद से बचें। धन हानि से तनाव हो सकता है। बैंकिंग के कामकाज में सावधान रहें। वाणी संयम जरूरी है।

मिथुन : सेहत खराब हो सकती है। विदेशियों से लेनदेन में सतर्क रहें। व्यय वृद्धि से तनाव हो सकता है।

कर्क : धन में वृद्धि हो सकती है। कमीशन कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। उपहार मिल सकते हैं। सम्मान हो सकता है।

सिंह : कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। प्रसिद्ध हो सकते हैं। अधिकारी प्रसन्न होंगे। वेतनवृद्धि हो सकती है।

कन्या : अचानक विघ्न आने से चल रहा काम रुक सकता है। सकारात्मक रहें। विदेश से जुड़े कामों में सतर्क रहें। 

तुला : संतान से प्रसन्नता मिलेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक : विवाद से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी-साझेदार का सम्मान करना जरूरी है। सेहत पर ध्यान दें।

धनु : वाद-विवाद में विजय संभव है। वेतनवृद्धि-पदोन्नति मिल सकती है। अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं। रिश्तेदारों की मदद मिलेगी।

मकर : जीवनसाथी और संतान से विवाद की आशंका है। प्रेम संबंध तनावपूर्ण होंगे। उच्चशिक्षा में गुरुजनों का सम्मान करें।

कुंभ : अचानक धन लाभ हो सकता है। बुजुगोंर् की सेहत में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। उपहार मिल सकता है।

मीन : मानसिक तनाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। विवाह प्रस्ताव में बाधा आ सकती है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।

Back to top button