
गांधी शहादत दिवस पर केराकत में गूंजा संदेश… “नफरत नहीं, अहिंसा का रास्ता अपनाएं”
UP News: जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘हम गांधी के साथ हैं’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज में शांति, सत्य और अहिंसा के मूल्यों को फिर से मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ती हिंसा, असहिष्णुता और सामाजिक तनाव के बीच गांधीजी के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक ऐसी सोच हैं, जो सत्य, प्रेम, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित समाज की दिशा दिखाती है।
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रतिभागियों ने गांधीवादी मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें…
महोबा में जल जीवन मिशन पर सियासी घमासान… विधायक-मंत्री समर्थकों में टकराव
युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में महिला, किशोरी और युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया—
“हिंसा नहीं, अहिंसा चुनेंगे,
नफरत नहीं, प्रेम फैलाएंगे,
हम गांधी के साथ हैं।”
गांधीजी के प्रिय भजन के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ के सामूहिक गायन के साथ किया गया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।
यह भी पढ़ें…
‘वेस्ट टू वेल्थ’ से बनाया संविधान पार्क… खेल-खेल में बच्चों को सीखने का अनोखा मंच
कई ग्राम पंचायतों के लोगों ने लिया हिस्सा
संगोष्ठी में सुशील चंद्र मिश्रा, राजकुमार सरोज, दीपमाला, सरिता और ज्योति सहित 14 ग्राम पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने भाग लिया और गांधीजी के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, सामाजिक समरसता और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





