
वानखेड़े में आज महासंग्राम! MI vs SRH मैच में कौन मारेगा बाजी?
MI vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगे। यह हाई-वोल्टेज मैच 29 अप्रैल, बुधवार को Wankhede Stadium में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
🏟️ मैच डिटेल्स
- दिन: बुधवार, 29 अप्रैल 2026
- समय: 07:30 PM IST
- वेन्यू: Wankhede Stadium
🔥 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं:
- मुंबई इंडियंस: 15 जीत
- सनराइजर्स हैदराबाद: 10 जीत
पिछले सीजन में खेले गए दोनों मैच Mumbai Indians ने अपने नाम किए थे।
📊 पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है। यहां बड़े स्कोर अक्सर देखने को मिलते हैं। IPL 2026 में अब तक यहां खेले गए 4 मैचों में:
- 2 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते
- 2 मैच डिफेंड करने वाली टीम ने जीते
हालांकि पिछले मुकाबले में Chennai Super Kings ने 207 रन डिफेंड कर बड़ी जीत दर्ज की थी, जिससे साफ है कि गेंदबाजों को भी मौका मिल सकता है।
👀 प्लेयर टू वॉच
मुंबई इंडियंस:
- Hardik Pandya
- Tilak Varma
- Jasprit Bumrah
सनराइजर्स हैदराबाद:
- Ishan Kishan
- Abhishek Sharma
- Nitish Kumar Reddy
संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI):
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गज़नफर
इम्पैक्ट प्लेयर: विल जैक्स
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा
वानखेड़े की पिच और हालिया फॉर्म को देखते हुए Mumbai Indians का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। हालांकि Sunrisers Hyderabad की बैटिंग लाइनअप भी बेहद खतरनाक है, ऐसे में यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग और रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।





