उपलब्धि: माइक्रोसॉफ्ट के चैयरमैन बनाए गए भारतीय मूल के सत्या नडेला

सत्या नडेला

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को कंपनी का अध्यक्ष नामित किया गया है। सत्या नडेला जॉन थॉम्पसन का स्थान लेंगे। एक बयान में कंपनी ने यह जानकरी दी। 

सत्या नडेला वर्ष 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने थे। इसके बाद सत्या नडेला ने लिंकडइन, न्यूनस कम्युनिकेशंस और जेनीमैक्स जैसी कई कंपनियों के अरबों डॉलर के अधिग्रहण में अहम भूमिका निभाई। 

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान जारी सत्या नडेला को कंपनी का चैयरमैन बनाए जाने की जानकारी दी। इसमें कहा है कि सीईओ सत्या नडेला अब माइक्रोसॉफ्ट के नए चैयरमैन होंगे।

नडेला से पहले थॉम्पसन कंपनी के चैयरमैन थे। थॉम्पसन अब प्रमुख स्वतंत्र निदेशक रहेंगे। वर्ष 2014 में थॉम्पसन ने बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन का पद संभाला था।

हैदराबाद से हुई स्कूली शिक्षा 

सत्या नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता एक प्रशासनिक अधिकारी और मां संस्कृत की लेक्चरर थीं।

उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा बेगमपेट के हैदराबाद पब्लिक स्कूल से हुई। 1988 में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद वे कंप्यूटर साइंस में परास्नातक करने अमेरिका चले गए।

उन्होंने 1996 में विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस और शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया। 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में बतौर सर्वर ग्रुप काम करना शुरू किया। 

22 वर्षों तक माइक्रोसाफ्ट में किया काम 

सत्या नडेला 1999 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े। इन 22 वर्षों में उन्होंने विंडो सर्वर, डेवलपर्स टूल जैसे कई उत्पादों का नेतृत्व किया। लेकिन उन्हें असली पहचान  योजनाओं पर काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान क्लाउड कंप्यूटिंग से मिली।

क्लाउड गुरु के नाम से जाने जाते हैं सत्या नडेला

माइक्रोसॉफ्ट को क्लाउड कंप्यूटिंग के विकास का सुझाव देने वाले कुछ कर्मचारियों में एक सत्या नडेला भी थे। जल्द ही नडेला को सर्वर और टूल्स डिवीजन का अध्यक्ष बना दिया।

इसके बाद उन्हें ऑनलाइन सर्विसेज डिवीजन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट बिजनेस डिवीजन का उपाध्यक्ष, बिजनेस सोल्युसंस एंड सर्च एंड एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म का कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष और अंतत: क्लाउड और एंटरप्राइज विभाग का कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया गया। 

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि उसके सबसे सफल उत्पादों में से एक ऑफिस 365 है। ‘अज़ूर’ (माइक्रोसॉफ्ट की अपनी क्लाउड सेवा) को स्थापित करने में भी नडेला का अहम योगदान है। इसी वजह से उन्हें क्लाउड गुरु के नाम से भी जाना जाता है।

बिल गेट्स के पद पर सत्या नडेला

वर्ष 2014 में सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के 38 वर्षों के इतिहास में तीसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ बने। उनसे पहले ये पद केवल स्टीव बामर और कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स के पास था।

Back to top button