
मऊ में विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ, नगर विकास मंत्री A.K. शर्मा ने किया उद्घाटन
UP News: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सौंदर्यीकरण व विकास परियोजनाओं का औपचारिक शुभारंभ किया।
मऊ शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और मार्गों के कायाकल्प के लिए शुरू की गई इन परियोजनाओं से न केवल शहर की सुंदरता में इजाफा होगा, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था और यातायात सुलभता का लाभ मिलेगा।
चौराहों का बदला स्वरूप
विभागीय कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने बलिया मोड़ तिराहा स्थित पटेल उपवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के आसपास कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही गाजीपुर तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल और मऊ बस स्टैंड के पास स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा परिसर में विकसित सुविधाओं की शुरुआत की।
ये भी पढ़े-मायावती ने छोटे भतीजे ईशान पर किया बड़ा विश्वास
प्रकाश व्यवस्था से बढ़ेगी शहर की सुंदरता
इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत और प्रेरणा की प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये भावी पीढ़ियों को उनके संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान की याद दिलाती हैं। ऐसे स्थलों का सौंदर्यीकरण करने से युवाओं में अपनी धरोहर के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना की भावना मजबूत होती है।
वहीं मिर्जाहादीपुर चौक पर शहर के आकर्षण को बढ़ाने के लिए स्थापित किए गए भव्य ट्राई-कलर मिरर और आधुनिक कॉलम लाइट्स का भी उद्घाटन किया गया।
ये भी पढ़े-हेड कांस्टेबल ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, दो घंटे तक बेटे के साथ घूमता रहा बाहर
मंत्री ए.के. शर्मा ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के नगरीय इलाकों का समग्र विकास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मऊ शहर के निवासियों को बेहतर स्वच्छता, सुगम आवागमन, समुचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और अत्याधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में मऊ की इस विकास यात्रा के तहत कई और बड़ी बुनियादी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
ये भी पढ़े-मायावती बड़े एक्शन के मूड में…,आकाश को BSP से OUT करने की तैयारी!





